Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सूरत प्रवास पर-शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का करेंगे अध्ययन
    Blog

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सूरत प्रवास पर-शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का करेंगे अध्ययन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 1, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सूरत प्रवास पर-शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का करेंगे अध्ययन

    आरंग।राज्य के सभी 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत के अध्ययन भ्रमण पर गये हुए है जिसमे नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन भी शामिल हुए है। अपने तीन दिवसीय अध्ययन प्रवास के दौरान वे सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का अध्ययन करेंगे। साथ ही वे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा नागरिकों से संवाद कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के गुर भी सीखेंगे।

    आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने मिडिया से फ़ोन पर चर्चा करते हुए बताया कि 01 सितम्बर से 03 सितम्बर तक सूरत में अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के तरीके सीखेंगे। इस भ्रमण से नगरीय निकायों को स्वच्छता के प्रति दृष्टिकोण बदलने में मदद मिलेगी। अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभव नगर पालिकाओं को स्थायी, सहभागी एवं नवाचारयुक्त अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विकसित करने में सक्षम बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सूरत नगर निगम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के एकीकृत मॉडल का अवलोकन करेंगे, जिसमें शत-प्रतिशत घर-घर अपशिष्ट संग्रहण, स्रोत-स्तरीय पृथक्करण प्रणाली, स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन, अपशिष्ट प्रोसेसिंग यूनिट्स, जीपीएसयुक्त अपशिष्ट वाहन प्रणाली, रियल-टाइम ट्रैकिंग एवं आईसीसीसी के माध्यम से निगरानी शामिल हैं।

    इनके साथ ही वे प्रतिभागी सर्कुलर इकोनॉमी एवं नवाचार से जुड़ी पहलों जैसे बायोमाइनिंग, वेस्ट-टू-वेल्थ, लैंडफिल प्रबंधन, आरआरआर (Reduce-Reuse-Recycle) केंद्रों तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित शून्य अपशिष्ट पहल का भी अध्ययन करेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026241 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.