देवी अहिल्या बाई होल्कर के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव-महिला सम्मान और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आरंग। आज 29 मई को नगर पंचायत समोदा के सभा भवन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर महिला सम्मान समारोह और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई के जीवनी पर प्रकाश डाला गया और जनप्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब सिंह टिकरिहा पूर्व जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्री छोटे लाल सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत समोदा उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, पिलाराम निषाद महामंत्री समोदा, देवकुमार साहू मंडल अध्य्क्ष समोदा, अश्विनी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में सम्मलित हुए। इस दौरान सभी अतिथियो का सम्मान शाल और श्रीफल भेट कर किया गया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मंजुला मिश्रा उप अभियंता कृपाराम बर्मन लेखपाल धनेश्वर यादव नंद किशोर चौधरी तिलक साहू खिलेश्वर साहू हेमराम साहू एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग


