Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ…

    April 22, 2026

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिले में अवैध धान पर सख्त कार्रवाई, 2250 कट्टा धान एवं धान से भरा एक ट्रक जब्त,तेंदूकोना समिति में 17069 कट्टा धान कम पाया
    Blog

    जिले में अवैध धान पर सख्त कार्रवाई, 2250 कट्टा धान एवं धान से भरा एक ट्रक जब्त,तेंदूकोना समिति में 17069 कट्टा धान कम पाया

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 27, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले में अवैध धान पर सख्त कार्रवाई, 2250 कट्टा धान एवं धान से भरा एक ट्रक जब्त

    राजडेरा समिति में 2088 कट्टा धान अधिक एवं

    तेंदूकोना समिति में 17069 कट्टा धान कम पाया गयामहासमुंद 27 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस बागबाहरा एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में 2250 कट्टा अवैध धान एवं धान से भरा एक ट्रक जप्त किया गया तथा समिति सत्यापन के दौरान राजडेरा समिति में 2088 कट्टा धान अधिक एवं तेंदूकोना समिति में 17069 कट्टा धान कम पाया गया।


    बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन कार्य में अनियमितताओं की जांच के तहत संयुक्त टीम द्वारा समितियों में भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान राजडेरा समिति में 2088 कट्टा धान अधिक पाया गया, वहीं तेंदूकोना समिति में 17069 कट्टा धान कम पाया जाना सामने आया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार तेंदुकोना से भुरकोनी मार्ग पर लगभग 200 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए एक मिनी ट्रक पकड़ा गया। वाहन को नजदीकी बुंदेली चौकी के सुपुर्द किया गया। एक अन्य कार्रवाई में उड़ीसा से लाकर खेतों में छुपाकर रखे गए तथा समीप की बाड़ी में डंप किए गए लगभग 1000 कट्टा धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर थाना कोमाखान के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा टूहलू चेकपोस्ट के पास धान से भरा एक ट्रक पकड़ा गया, जिसे आगे की कार्यवाही हेतु टूहलू थाना को सुपुर्द किया गया।


    सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गिधामुंडा में बरतराम के गोदाम में निरीक्षण के दौरान 1400 कट्टा धान मौके पर पाया गया। जांच में 600 कट्टा धान का वारिसान पंजीयन प्रक्रियाधीन पाया गया, जबकि शेष 800 कट्टा धान अधिया का बताया गया, परंतु अधिया-रेघा से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा पंजीयन प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त 800 कट्टा धान को राजस्व एवं मंडी टीम द्वारा मौके पर ही जब्त किया गया। साथ ही सारंगढ़ घठौरा से नवागढ़ महासमुंद समिति की ओर अवैध रूप से धान परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टरों में लदे 250 कट्टा धान जप्त किया गया। जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के मामलों में कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ…

    April 22, 2026

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ…

    Vinod GuptaApril 22, 2026

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ… आरंग। राधाकृष्ण मंदिर परिसर में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.