Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    May 12, 2026

    पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार-भेजा गया जेल

    May 12, 2026

    बड़ी खबर-आरंग में यहाँ मिली 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिला पंचायत रायपुर की बैठक सम्पन्न-वतन चन्द्राकर ने स्वास्थ्य व पेयजल संकट पर उठाए कई सवाल
    Blog

    जिला पंचायत रायपुर की बैठक सम्पन्न-वतन चन्द्राकर ने स्वास्थ्य व पेयजल संकट पर उठाए कई सवाल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिला पंचायत रायपुर की बैठक सम्पन्न-वतन चन्द्राकर ने स्वास्थ्य व पेयजल संकट पर उठाए कई सवाल

    आरंग। जिला पंचायत रायपुर में गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पीएचई विभाग की बैठक में जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय भी पारित किया।बैठक में जिले की सभी पानी टंकियों की नियमित सफाई, क्लोरीन एवं ब्लीचिंग पाउडर डालने, बंद टंकियों को चालू करने पर जोर दिया गया। वहीं जहां नई टंकियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, वहां का ठेका निरस्त कर नए सिरे से ठेका देने का प्रस्ताव पारित किया गया।स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए वतन चन्द्राकर ने कहा कि जिले में 281 अस्पताल मौजूद हैं, लेकिन शासन के आदेशों के बावजूद किसी भी अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सेवाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं की जा रही हैं। उन्होंने अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार अनिवार्य करने, निर्धारित दरों का स्पष्ट डिस्प्ले लगाने और मरीजों को पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वतन चन्द्राकर ने आरंग ब्लाक के प्रमुख ग्राम पंचायत रीवा में लगातार जारी पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीणों को प्रतिदिन पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पीएचई विभाग ने तत्काल प्रस्ताव तैयार कर महानदी के चपरीद गांव से रीवा तक पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया और प्रस्ताव शासन को भेजा।बैठक में विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए वतन चन्द्राकर ने स्पष्ट कहा कि आगामी बैठकों में संबंधित विभागीय अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। इस संबंध में आदेश पारित कर दिया गया, ताकि बैठक में लिए गए निर्णयों को तत्काल अमल में लाया जा सके।बैठक को जनता के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल सुविधा से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    May 12, 2026

    पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार-भेजा गया जेल

    May 12, 2026

    बड़ी खबर-आरंग में यहाँ मिली 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां

    May 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    Rekhraaz SahuMay 12, 2026

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.