Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जशपुर के कुनकुरी में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 53 कार्यों के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति दी…
    Blog

    जशपुर के कुनकुरी में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 53 कार्यों के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति दी…

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 2, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जशपुरनगर।जशपुर के बेटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत कुनकुरी के रहवासियो से किये गए वायदे को पूरा करते हुए पांच करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क,पानी,बिजली और प्रसाधनों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद कुनकुरी नगर वासियों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। अपने इसी वायदे को पूरा करते हुए सीएम श्री साय ने 53 विकास कार्यो के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप इन कार्यों की स्वीकृति दी है।

    इन कार्यों को मिली मंजूरी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने के लिए नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य,सामुदायिक भवन एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण,बाउंड्रीबाल निर्माण,सांस्कृतिक मंच निर्माण, विद्युतिकरण एवं स्ट्रीट लाइट की स्थापना, शाला भवनों में शौचालय निर्माण अतिरिक्त कक्ष निर्माण,वार्ड में मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य,नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंच मार्ग का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिली है।

    क्षेत्र की जनता को होगा लाभ

    इन विकास कार्यों से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी।

    नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

    नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस सौगात का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से वे मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इस स्वीकृति के बाद शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।नगरवासियों ने मुख्यमंत्री का घोषणा पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    July 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    Vinod GuptaJuly 26, 20261 Views

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.