Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जनपद पंचायत धमतरी में वीबी जी,रामजी योजना के तहत् हुआ आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन व आजीविका संवर्धन पर हुई कार्यशाला…
    Blog

    जनपद पंचायत धमतरी में वीबी जी,रामजी योजना के तहत् हुआ आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन व आजीविका संवर्धन पर हुई कार्यशाला…

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuFebruary 18, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनपद पंचायत धमतरी में वीबी जी,रामजी योजना के तहत् हुआ आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन व आजीविका संवर्धन पर हुई कार्यशाला…

    धमतरी,18 फरवरी 2026।जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनपद पंचायत धमतरी में VB-G RAM G विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्ष ने योजनाओं के बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं पंचायत स्तर के अमले के सामूहिक प्रयास से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी के सभी सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि VB-G RAM G की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव और प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पंजीयन प्रक्रिया तथा लाभ सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

    अध्यक्ष महोदय ने कहा कि VB-G RAM G केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका सृजन का सशक्त माध्यम है। इस मिशन के माध्यम से प्रत्येक गांव में विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    कार्यक्रम में सभापति महिला एवं बाल विकास तथा स्वच्छता विकास समिति एवं जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी भूमेश साहू, धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, जनपद पंचायत धमतरी की सीईओ वर्षारानी, सभापति वन विभाग एवं जनपद सदस्य जयंती ध्रुव, सभापति महिला एवं बाल विकास एवं जनपद सदस्य देवहुति साहू, सभापति एवं जनपद सदस्य अग्रवाल साहू, जनपद सदस्य उर्वशी ध्रुव, जयंत नेताम, संतकुमारी किरण, धमतरी सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू सहित जनपद पंचायत धमतरी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    Vinod GuptaJuly 25, 2026134 Views

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित आरंग।शिक्षा में नवाचार और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.