Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प
    Blog

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 25, 202662 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    आरंग, 25 जुलाई।आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज राजीव भवन, आरंग में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी श्री विजय जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डेहरिया ने की। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पप्पू बंजारे, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं जनआंदोलन से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विशेष रूप से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकार के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान देश एवं प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई। इसमें नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदे में कथित अनियमितताओं का मामला, केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतिगत विफलताएं, किसानों को खाद वितरण में हो रही अव्यवस्था, धांधली एवं भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी की आगामी रणनीति तय की गई।
    प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी प्रतिबद्धता के साथ गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
    बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डेहरिया ने कहा कि आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्येक माह नियमित रूप से संगठनात्मक बैठक आयोजित करती है, जिससे संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। देश में लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों ने युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किया है, जिस पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे में सामने आए कथित अनियमितताओं के मुद्दे को भी कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाएगी। साथ ही किसानों को खाद वितरण में हो रही धांधली एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज सदन से लेकर सड़क तक बुलंद करती रहेगी।बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कांग्रेस पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष करेगी तथा प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.