Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    August 25, 2026

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

    August 25, 2026

    आरंग में 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जगदीशपुर समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर एफ आई आर दर्ज । भौतिक सत्यापन में 650 पैकेट धान कम पाया गया
    Blog

    जगदीशपुर समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर एफ आई आर दर्ज । भौतिक सत्यापन में 650 पैकेट धान कम पाया गया

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 24, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदीशपुर समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर एफ आई आर दर्ज । भौतिक सत्यापन में 650 पैकेट धान कम पाया गया

    महासमुंद,24 जनवरी//धान उपार्जन केन्द्र जगदीशपुर में समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान द्वारा 650 पैकेट धान कुल 260 क्विंटल समर्थन मुल्य 6,15,940 रूपया एवं कृषक उन्नति योजना राशि 1.90.060 रूपया कुल राशि 8,06,000 (आठ लाख छः हजार) रूपया का गबन करने के संबंध में 23 जनवरी को बसना थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया है। कृषि साख सहकारी समिति जगदीशपुर के कुशाग्र प्रधान द्वारा अपराध धारा 316(5) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जगदीशपुर के धान उपार्जन केन्द्र जगदीशपुर में दिनांक 21/01/2026 को भौतिक सत्यापन एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा द्वारा किया गया ।भौतिक सत्यापन में जगदीशपुर समिति में अब तक खरीदी ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार 58,556.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई जिसमें से 44,430 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है एवं 14,126.40 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्र में प्रदर्शित हो रहा है ।स्टाक के अनुसार 35,316 पैकेट धान 22 स्टेक पर होना समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान के द्वारा बताया गया परंतु भौतिक रूप से स्टेक पर 34,666 पैकेट धान पाया गया। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र जगदीशपुर में 650 पैकेट धान कुल 260 क्विंटल समर्थन मुल्य 6,15,940 रूपया एवं कृषक उन्नति योजना राशि 1,90,060 रूपया कुल राशि 8,06,000 (आठ लाख छः हजार) रूपया का कम होना पाया गया। इस तरह समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान के द्वारा जारी धान नीति 2025-26 के विरूद्ध कार्य कर संस्था एवं शासन को क्षति पहुंचाई गयी है । इसे जानबूझकर किया गया कृत्य मानकर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जगदीशपुर के समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान के विरूद्ध एफ. आई. आर दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    August 25, 2026

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

    August 25, 2026

    आरंग में 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    Vinod GuptaAugust 25, 2026488 Views

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.