Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन अनिवार्य-रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध

    September 24, 2026

    राजयोग मन को नियंत्रित कर बुद्धि को शक्तिशाली बनाने की साधना है-बीके रामनाथ

    September 24, 2026

    गणपति बप्पा की आराधना के बाद आरंग के नेताजी चौक पर आज होगा भव्य प्रसादी वितरण…

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छ ग में आम आदमी पार्टी देगी मजबूत विकल्प-भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष
    Blog

    छ ग में आम आदमी पार्टी देगी मजबूत विकल्प-भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 5, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छ ग में आम आदमी पार्टी देगी मजबूत विकल्प-भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष

    महासमुंद जोन की अहम संगठनात्मक बैठक संपन्नआगामी चुनावों व “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” को लेकर बूथ व विधानसभा स्तर पर रणनीति पर मंथन

    महासमुंद। आज 5 जनवरी 2026 को प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर एवं लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में महासमुंद जोन के अंतर्गत गरियाबंद, महासमुंद एवं धमतरी जिले प्रमुख पदाधिकारीयो की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आम आदमी पार्टी महासमुंद जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए रणनीतिक योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना एवं जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे ले जाना रहा।

    बैठक में आगामी 11 जनवरी से प्रारंभ होने वाली “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” के विषय में भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर रणनीति बनाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने,जनसंपर्क को मजबूत करने तथा यात्रा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार किया गया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों, पारदर्शिता, ईमानदार राजनीति एवं जनसेवा के अपने मूल सिद्धांतों के साथ जनता के बीच और अधिक सशक्त रूप से पहुंचेगी तथा आगामी चुनावों में एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी।

    इस महत्वपूर्ण चर्चा में प्रमुख रूप से जोन प्रभारी भूपेन्द्र चन्द्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रवण यादव,प्रदेश सचिव रुद्रसेन सिन्हा, प्रदेश सह सचिव संजय यादव, लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव,महासमुंद जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, गरियाबंद जिलाध्यक्ष चमन यादव, धमतरी जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव,संतोष चन्द्राकर, शकील खान खिरोद पटेल,मधु यादव,मेघा चंद्राकर, संजय सिन्हा,मोहन साहू ,भागवत प्रसाद साहू ,हरीश कुमार पटेल ,नंदलाल यादव, मुकेश कुमार आदि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन अनिवार्य-रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध

    September 24, 2026

    राजयोग मन को नियंत्रित कर बुद्धि को शक्तिशाली बनाने की साधना है-बीके रामनाथ

    September 24, 2026

    गणपति बप्पा की आराधना के बाद आरंग के नेताजी चौक पर आज होगा भव्य प्रसादी वितरण…

    September 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन अनिवार्य-रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध

    Vinod GuptaSeptember 24, 202620 Views

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.