Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

    May 9, 2026

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    May 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवक युवती परिचय सम्मेलन, जनप्रतिनिधि सम्मान, तीज मिलन,प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न-सम्मिलित हुए संत महात्मा गण
    Blog

    छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवक युवती परिचय सम्मेलन, जनप्रतिनिधि सम्मान, तीज मिलन,प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न-सम्मिलित हुए संत महात्मा गण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवक युवती परिचय सम्मेलन, जनप्रतिनिधि सम्मान, तीज मिलन,प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न-सम्मिलित हुए संत महात्मा गण

    Oplus_131072

    आरंग। श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा युवक युवती परिचय सम्मेलन,प्रतिभा सम्मान, जनप्रतिनिधि सम्मान, तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- वैष्णव और ब्राह्मण परिवार समाज के प्रथम पंक्ति में बैठने वाले समाज हैं इनके बातों पर संपूर्ण समाज का विश्वास है इसलिए संपूर्ण समाज के प्रति उनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि समाज में सुमति बनाकर चलना चाहिए इससे समाज का उत्तरोत्तर विकास होता है। जहां सुमति तहं संपत्ति नाना। जहां कुमति तहं विपति निदाना।श्री स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज ने इस अवसर पर अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि उत्सव मनाए इसलिए जाते हैं कि उसमें समाज का हर वर्ग का व्यक्ति संकोच त्याग कर एक दूसरे के मन की बात साझा कर सकें, जगतगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य जी के कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि *जाति पाति पूछे नहीं कोई। हरि को भजे सो हरि का होई।। तथा कहा कि सच्चा वैष्णव हमेशा समाज को जोड़ने का पुनीत कार्य करता है ,लोगों को श्री महन्त राधेश्याम दास जी महाराज सहित अनेक संत महात्माओं का आशीर्वचन प्राप्त हुआ साथ ही श्री वैष्णव महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा वैष्णव, महासचिव राकेश दास, सुरेंद्र बैरागी सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।

    इस अवसर पर समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं शुभ वैष्णव, सौम्या वैष्णव,अनिकेतन वैष्णव,नारायणी वैष्णव आदि तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वैष्णव समाज के खिलाड़ियों कुराश जूडो में रोशनी वैष्णव, भारोत्तोलन में सुनील वैष्णव आदि को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    Oplus_131072

    इस अवसर पर विशेष रूप से स्वामी राजीव लोचन दास, महंत राधा मोहन दास, महंत गणेश्वर दास, महंत सुरेंद्र दास, रामबालक दासजी (तुरतुरिया), हास्य कवि रामेश्वर दास वैष्णव, प्रतुल वैष्णव, ईशान वैष्णव, पन्ना दास जी, नंदकिशोर वैष्णव, सौरभ निर्माणी, देव कुमार निर्वाणी, हरिदास वैष्णव, वैभव वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव, महेंद्र वैष्णव,सेवादास वैष्णव, निर्मल दास वैष्णव,ईश्वर प्रसाद वैष्णव,अरविंद विद्या वैष्णव , लालबंधु हर्षिता वैष्णव ,राज वैष्णव, सविता दास वैष्णव, सत्यभामा वैष्णव,बाल कृष्ण वैष्णव, शकुन वैष्णव, मंजुलता वैष्णव,शेष शुभ वैष्णव,सनत दास, इंद्र कुमार वैष्णव,कमलेश वैष्णव, राजकुमार वैष्णव ,नीलिमा वैष्णव,मोहनीश वैष्णव आदि सहित रायपुर, आरंग, बिलासपुर बेमेतरा,तिल्दा, डोंगरगांव, अकलतरा, रायगढ़,कोरबा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, भाटापारा आदि अनेक स्थानों से गणमान्य सामाजिक गण सम्मिलित हुए। वैष्णव समाज की माताएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष वैष्णव बलौदा बाजार ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

    May 9, 2026

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    May 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

    Vinod GuptaMay 9, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह आरंग।महिला एवं बाल विकास…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.