Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार

    September 21, 2026

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत

    September 21, 2026

    वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री
    Blog

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 26, 20266 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक तथा अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री, मीडिया प्रकोष्ठ नियुक्त किया है।

    नियुक्ति के साथ दोनों पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ की ओर से उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पूरी निष्ठा, सक्रियता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर समाज और जनसामान्य तक पहुंचाएंगे।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति के अनुसार दुर्ग जिले क़े अमलेश्वरडीह निवासी दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक तथा आदर्श नगर मोवा, रायपुर निवासी अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री, मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

    पदाधिकारियों ने दी बधाई

    दोनों नियुक्तियों पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश संयोजक दिलीप कुमार साहू और प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दोनों अपनी नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठन की गतिविधियों और समाजहित के कार्यों को मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रदेश संघ के उपाध्यक्ष डॉ. तिलक साहू, साधना साहू एवं सत्यप्रकाश साहू, महामंत्री उधोप्रसाद साहू, चित्ररेखा साहू एवं राजेश साहू, कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, अंकेक्षक खुमान साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, चन्द्रवती साहू, चुड़ामणि साहू, सुभाष साव, ओमप्रकाश साहू, खिलेश्वरी साहू एवं रागिनी साहू तथा संयुक्त सचिव बीना साहू एवं प्रदीप साहू शामिल हैं।

    संगठन की गतिविधियों को मिलेगी प्रभावी मीडिया पहुंच

    प्रदेश साहू संघ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संघ की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों, बैठकों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।

    वहीं, दिलीप कुमार साहू और अशोक कुमार साहू ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू सहित प्रदेश साहू संघ के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों ने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में मीडिया प्रकोष्ठ के दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार

    September 21, 2026

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत

    September 21, 2026

    वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार

    Rekhraaz SahuSeptember 21, 202615 Views

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.