Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर ‘दूज के चंदा’ की दूसरी पारी-13 मई को यहॉं होगा पहला कार्यक्रम….

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन का बड़ा एलान-इन मांगों को लेकर 25 अक्टूबर से करेंगे “स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन…
    Blog

    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन का बड़ा एलान-इन मांगों को लेकर 25 अक्टूबर से करेंगे “स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन का बड़ा एलान-इन मांगों को लेकर 25 अक्टूबर से करेंगे “स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन…

    आरंग।छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने राज्य सरकार से अपनी लंबित मांगों के निराकरण की मांग करते हुए 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन “स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन” शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि शासन को बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक किसी भी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन (लखौली वाले) ने बताया कि संगठन ने पूर्व में 21 अक्टूबर 2024, 19 मार्च 2025 और 06 जून 2025 को शासन को ज्ञापन सौंपा था। 6 जून को दिए गए ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि 1 अक्टूबर 2025 तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 25 अक्टूबर से आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। विदित हो कि प्रदेश ड्राइवर संघ ने की 3 सूत्रीय मांगो में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए,ड्राइवर सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए व ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाए प्रमुख है।संगठन द्वारा जिलाधीश रायपुर को प्रेषित ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ड्राइवर राज्य की आर्थिक और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं, परंतु उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनी है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन, जिला अध्यक्ष अरुण साहू, जिला उपाध्यक्ष बोधन राम साहू, जिला महाचिव नरोत्तम निषाद, जिला प्रभारी भुवन राव, जिला संरक्षक गेंदलाल चौहान, मीडिया प्रभारी जागेश्वर साहू, संचालक नरेन्द्र साहू एवं कार्यकारिणी सदस्य लोमश साहू सहित संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपते हुए शासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।संगठन ने आगे कहा है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय को भी भेजी गई है।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर ‘दूज के चंदा’ की दूसरी पारी-13 मई को यहॉं होगा पहला कार्यक्रम….

    May 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    Vinod GuptaMay 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.