Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ग्राम बम्हनी में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन
    Blog

    ग्राम बम्हनी में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ग्राम बम्हनी में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन


    महासमुंद। शुक्रवार को ग्राम पंचायत बम्हनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहें। विकास कार्यों में हाईस्कूल बम्हनी में अहाता व विभिन्न गली में सीसी रोड निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण का भूमि पूजन किया गया। वहीं हाइ मास्क लाइट का लोकार्पण किया गया।


    कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा हाईस्कूल प्रांगण में अहाता निर्माण का भूमिपूजन किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने स्कूली बच्चों से संवाद कर उन्हें पेन भेट किया। इसके बाद पंचायत भवन के पास आयोजित भूमिपूजन सभा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी हर क्षेत्र में योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में राज्य में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया था। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने फिर से प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि आप सभी सरकार की योजनाओं का लाभ लेवे। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाए। ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के समक्ष अपने गांव की कुछ समस्याओं को रखा। विधायक श्री सिन्हा ने उनसे चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
    यह रहें उपस्थित


    उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, पूर्व मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, बम्हनी सोसायटी अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, बम्हनी सरपंच रूपा ध्रुव उपसरपंच शंकर सोनवानी, प्रेम साहू, पंच मासूम पांडेय, मनीष यादव, ग्रामीण अध्यक्ष गणेशू महिलांग, पन्ना लाल साहू युगेश राजू साहू, प्रमोद साहू, सीता राम वैष्णव, खिलेश्वरी साहू पूर्व सरपंच उत्तम साहू, गुणाराम पाल, सालिक सोनवानी, जागेश्वर साहू, प्यारी योगेश यादव, पुर्णिमा पाल, गिरिजा यादव, देवकी निषाद, रेवती महिलांग, पुष्पा साहू, खिलावन यादव, जीवन पाल, गोवर्धन साहू, सोहन महतो सहित अन्य उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    Vinod GuptaJune 18, 2026221 Views

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.