Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी में लगाया चौपाल-पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ग्रामीणों के विरोध के बाद भी चोरी छिपे अवैध शराब बिक्री-ग्रामीणों की शिकायत पर सपड़ाये दो कोचिये….
    Blog

    ग्रामीणों के विरोध के बाद भी चोरी छिपे अवैध शराब बिक्री-ग्रामीणों की शिकायत पर सपड़ाये दो कोचिये….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ग्रामीणों के विरोध के बाद भी चोरी छिपे अवैध शराब बिक्री-ग्रामीणों की शिकायत पर सपड़ाये दो कोचिये….

    आरंग। आबकारी विभाग द्वारा प्रस्तावित शराब दूकान के विरोध में मुखर आंदोलन कर दूकान न‌ खुलने देने वाले ग्राम खौली में ग्रामीणों की कड़ाई के बाद भी कतिपय असामाजिक तत्व अब भी अवैध शराब बिक्री करने से बाज नहीं आ रहे । फर्क सिर्फ इतना पड़ा है कि अब खुले आम के बदले चोरी छिपे शराब बिक रही हैं लेकिन ग्रामीणअब इसे भी रूकवाने सक्रीय हो गये है और ग्रामीणों की सूचना पर बीते दिनों दो कोचिये पुलिस व आबकारी अमला के सपड़ मे आये है। आपको बता दे कि खौली में प्रस्तावित शराब दूकान के खिलाफ आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों के सहयोग से मुखर आंदोलन कर शराब दूकान न खुलने देने वाले ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है व शराब बेचने वाले को दंड सहित जानकारी देने वाले ‌को ईनाम की ‌भी‌ घोषणा कर रखा है । बीते दिनों एक पुलिसिया रिकार्डधारी अवैध शराब बिक्रेता को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत उसे दंडित भी किया गया था और पकड़वाने वाले को पुरस्कृत भी किया गया था । इसके बाद भी कोचिये चोरी छिपे शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे । बीते 28 जुलाई को जहां सूचना पर पुलिस अमला ने पुलिसिया रिकार्डधारी गौतम चंद्राकर को 13 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत पर रिहा कर दिया था।वहीं शुष्क दिवस घोषित 15 अगस्त ‌के‌ दिन आबकारी अमला ने दबिश दे शत्रुघ्न कुर्रे को 05 लीटर से अधिक शराब के ‌साथ रंगे हाथ दबोच गैर जमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालयीन आदेश पर जेल भेज दिया था जिसे कल गुरुवार को सत्र न्यायालय ने जमानत पर रिहा करने ‌का आदेश दिया है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार खरोरा से मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया के रास्ते शराब सप्लायर सूनसान इलाके में शराब ला दे रहा है जिस पर ग्रामीणों की नजर है । इधर क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा है कि कतिपय दिनों से क्षेत्रवासियों के मुखर न‌ होने के चलते मंदिर हसौद व आरंग थाना क्षेत्र के ग्रामों में कतिपय शराब सप्लायर व कोचियों के पितर पक्ष समाप्त होने के बाद फिर सक्रिय होने व शाम ढले अंदरूनी ग्रामीण सड़कों में पियक्कड़ो का मजमा जमने की जानकारी मिल रही है । इस संबंध में ग्रामीणों से ग्रामीण व्यवस्था के तहत अंकुश लगाने की पहल के साथ साथ पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का‌ ध्यानाकर्षण करा कार्यवाही का भी आग्रह किया जावेगा ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी में लगाया चौपाल-पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान

    May 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    Rekhraaz SahuMay 24, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.