Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना-किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    October 25, 2026

    आरंग के हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर जलवा-प्रखर ने जीता स्वर्ण, चार को मिला रजत पदक-खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

    October 25, 2026

    गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खल्लारी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों का कहर, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा
    Blog

    खल्लारी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों का कहर, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खल्लारी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों का कहर, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा


    खल्लारी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 स्थित खल्लारी मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन जाने से दुपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।

    हुमन प्राइड स्कूल से लेकर भीमखोज नाला पुल तक करीब 9-10 स्थानों पर सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। पिछले वर्षों में एक बाइक सवार व्यक्ति इसी मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों—उपसरपंच तारेश साहू, वार्ड पंच भुनेश्वर सिन्हा, माखन यादव, हरिचन्द्र विश्वकर्मा सहित ग्रामीण जल्द ही विभागीय अधिकारियों से मिलकर सड़क मरम्मत की मांग करने वाले हैं।

    खल्लारी का यह मार्ग न केवल ब्लॉक मुख्यालय बागबाहरा और जिला मुख्यालय महासमुंद से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से मां खल्लारी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा मातेश्वरी मंदिर जाने वाला संपर्क मार्ग भी बेहद जर्जर अवस्था में है।

    गड्ढों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कुछ दिनों पहले स्थानीय बच्चों ने प्रतीकात्मक रूप से उन गड्ढों में टहनियां गाड़ दीं ताकि वाहन चालकों को चेताया जा सके और दुर्घटनाएं टाली जा सकें।

    स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में सड़क की बदहाली को लेकर भारी आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने जल्द ही मरम्मत नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों की मांग है कि इस व्यस्ततम मार्ग की तत्काल मरम्मत कर दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी खबर-चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना-किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    October 25, 2026

    आरंग के हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर जलवा-प्रखर ने जीता स्वर्ण, चार को मिला रजत पदक-खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

    October 25, 2026

    गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा

    October 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना-किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    Vinod GuptaOctober 25, 202629 Views

    बड़ी खबर-चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • बड़ी खबर-चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना-किसानों को सतर्क रहने की सलाह
    • आरंग के हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर जलवा-प्रखर ने जीता स्वर्ण, चार को मिला रजत पदक-खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
    • गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं-त्वरित निराकरण का दिया भरोसा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा
    • 26 साल से सड़क-पुल की आस, अब मुख्यमंत्री को भेजे 232 पोस्टकार्ड।पड़कीपाली के ग्रामीणों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.