Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र कुरचुंडी एवं तेन्दूकोना का किया औचक निरीक्षण
    Blog

    कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र कुरचुंडी एवं तेन्दूकोना का किया औचक निरीक्षण

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 23, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र कुरचुंडी एवं तेन्दूकोना का किया औचक निरीक्षण

    जिले में कुल 8 लाख 53 हजार 913 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूर्णमहासमुंद 23 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से जारी रखने के लिए लगातार सघन दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र तेन्दूकोना बागबाहरा एवं कुरचुंडी बसना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उठाव की स्थिति, दैनिक खरीदी लक्ष्य एवं लंबित पंजीकृत किसानों की जानकारी ली।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, बागबाहरा एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले, समित प्रबंधक, सहकारी समिति के कमर्चारी एवं कृषक गण मौजूद थे।
    कलेक्टर श्री लंगेह ने समिति प्रबंधको एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करते हुए धान खरीदी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में धान विक्रय के लिए बचे हुए किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी का कार्य सुचारू और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किए जाए। साथ ही नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्रों में भौतिक सत्यापन कर किसानों से शेष रकबा समर्पण के लिए प्रोत्साहित करें। केंद्रों पर समिति प्रबंधन सतत निगरानी बनाए रखे तथा अवैध धान विक्रय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही धान की गुणवत्ता संबंधी आपत्तियों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जाए।
    कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान खरीदी से संबंधित ऑनलाइन एंट्री उसी दिन पूर्ण की जाए, किसी भी स्थिति में लंबित न रखी जाए। खरीदी समाप्ति के साथ ही तत्काल समापन रिपोर्ट, भौतिक सत्यापन एवं अभिलेख मिलान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कमीशन, अवैध वसूली या अनधिकृत रोक-टोक की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को अंतिम दिनों में आने वाली समस्याओं का तत्काल सुनवाई की जाएगी।
    उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। महासमुंद जिले में 23 जनवरी की स्थिति में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 8 लाख 53 हजार 913 मीट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है। जिसके विरूद्ध 2 लाख 97 हजार 457 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। अब तक एक लाख 33 हजार 942 किसानों द्वारा धान का विक्रय कर लिया गया है, जो पंजीकृत किसानों की संख्या का 84 प्रतिशत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.