Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग तथा गांवों में दिनभर गूंजता रहा छेरछेरा माई-कोठी के धान ला हेर-हेरा…
    Blog

    आरंग तथा गांवों में दिनभर गूंजता रहा छेरछेरा माई-कोठी के धान ला हेर-हेरा…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 3, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग तथा गांवों में दिनभर गूंजता रहा छेरछेरा माई-कोठी के धान ला हेर-हेरा…

    Oplus_131072

    आरंग। आरंग नगर सहित ग्रामीण अंचल लखौली, रीवा कुकरा, संडी, नारा, भानसोज, बरछा, मालिडीह, खौली, करहिडीह, डीघारी, खम्हरिया, टेकारी, कुंडा, पिपरहट्टा, गोढ़ी, बकतरा, नवागांव, सिवनी, जरौद, उमरिया, परसदा, कोटनी, पलौद, धमनी, गुजरा, छाटापार, छतौना, फरफौद, भिलाई, मोखला पंधी, रसनी सहित अन्य गावो में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा छेरछेरा का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक गांवों की गलियों में बच्चों की पारंपरिक हाना “छेरछेरा माई, कोठी के धान ला हेर-हेरा” की गूंज देर शाम तक गूंजती रही। इस लोकनाद ने पूरे गांव को एक सूत्र में बांध दिया।सुबह होते ही ग्रामीण बच्चे, युवा और लड़कियां हाथों में थैला लिए टोली बनाकर गली-गली, घर-घर छेरछेरा मांगने निकल पड़े। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, उत्साह भी बढ़ता गया। घरों के दरवाजों पर पहुंचते ही बच्चों की आवाज से वातावरण आनंदमय हो उठा।ग्रामीणों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार धान एवं अन्न का दान किया। बुजुर्गों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया, वहीं महिलाओं ने लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाई। छेरछेरा के बहाने गांवों में आपसी सहयोग, भाईचारे और समरसता का भाव साफ नजर आया।ग्रामीणों का कहना है कि छेरछेरा केवल दान का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की परंपरा है। इस दिन अमीर-गरीब का भेद मिट जाता है और सभी समान भाव से अन्नदान करते हैं।दिनभर चले इस लोकपर्व ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आधुनिकता के दौर में भी आरंग शहर तथा ग्रामीण अंचलों में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराएं पूरी जीवंतता के साथ सुरक्षित हैं। छेरछेरा की गूंज के साथ आरंग तथा गांवों में उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    Vinod GuptaMay 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.