Blog

आज 09 अगस्त को बीजेपी आरंग मंडल की बैठक-विधायक गुरु खुशवंत सहित ये होंगे शामिल….

आज 09 अगस्त को बीजेपी आरंग मंडल की बैठक-विधायक गुरु खुशवंत सहित ये होंगे शामिल….

आरंग। भारतीय जनता पार्टी, आरंग मंडल की बैठक आज 09 अगस्त को सायं 04 बजे विधायक कार्यलय नेता जी चौक, आरंग में आहूत की गई है। आरंग बीजेपी मंडल के महामंत्री अशोक चंद्राकर ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा,विभाजन की विभीषिका एवम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा किया जायेगा।इस बैठक में विशेष रूप से गुरु खुशवंत साहेब, विधायक आरंग, श्याम नारंग,भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, संजय ढीढ़ी,पूर्व विधायक, सोहन लाल धीवर, मंडल-प्रभारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में आरंग मंडल में निवासरत प्रदेश जिला एवम मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ,पार्षद, छाया पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवम समस्त कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button