अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई।बनसिवनी एवं कमार डेरा में छापामार कार्रवाई, 247 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त 600 किलो लाहन नष्ट, 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद।जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में शराब एवं कच्चा माल जप्त किया है।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 06 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 4 बजे महासमुंद पुलिस की टीम ने ग्राम बनसिवनी स्थित कमार डेरा में छापामार कार्रवाई की। मौके से 247 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही वहां मौजूद लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे अनुमानित रूप से करीब 1800 लीटर महुआ शराब बनाई जा सकती थी।पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन एवं अन्य सामग्री भी जप्त की है। इस कार्रवाई में संलिप्त 7 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जप्त सामग्री विवरण•
247 लीटर कच्ची महुआ शराब – अनुमानित कीमत ₹49,400
600 किलोग्राम महुआ लाहन – अनुमानित कीमत ₹60,000
शराब निर्माण उपकरण (गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन आदि) – अनुमानित कीमत ₹35,000कुल जप्ती मूल्य : लगभग ₹84,400
गिरफ्तार आरोपी
चितेश्वर महेश्वरी पिता बैद्यनाथ महेश्वरी (42 वर्ष), निवासी बनसिवनीसुकलाल कंवर पिता बारू कमार (38 वर्ष), निवासी कमार डेरा, बनसिवनी
कन्हैया बंजारे पिता सेवाराम बंजारे (49 वर्ष), निवासी बनसिवनीराजेश मांडले पिता जगमोहन मांडले (42 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 08, बनसिवनी
नेतराम कमार पिता पररू राम (28 वर्ष), निवासी बनसिवनीपोखन टंडन पिता कुंजलाल टंडन (25 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 08, बनसिवनी
तोष कुमार पिता बलदेव प्रसाद (35 वर्ष), निवासी बनसिवनी
