वी.बी.-जी. राम जी योजना-शासकीय विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन संपन्न
आरंग।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत बालक-बालिका शौचालय तथा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वी.बी.-जी. राम जी योजना) के तहत बालिका शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गुल्लू की सरपंच टिकेश भुवनेश्वर साहू ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।इस अवसर पर उपसरपंच योगेश्वर साहू, पंच धनेश्वरी धीवर, पुष्पा यादव, अरविंद टंडन, नेमीचंद पटेल, जगदीश धीवर, हेमराज टंडन, शीतल बंजारे एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य मंशाराम बंजारे, परमेश्वर धीवर, ललिता धीवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।शैक्षणिक स्टाफ की ओर से संस्था की प्राचार्या नम्रता तिवारी, प्रधान पाठक शैल देवांगन व विनोद कुमार साहू, संकुल समन्वयक रोशन चंद्राकर, व्याख्याता खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
विनोद गुप्ता-आरंग




