Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम
    Blog

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 12, 2026429 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    आरंग.। ग्राम पंचायत रसनी में 22 हेक्टेयर (लगभग 54 एकड़) शासकीय भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र विभाग को सौंपने की प्रशासनिक कवायद पर विवाद भड़क उठा है। जिला पंचायत रायपुर के सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने आरंग थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इस आवंटन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने जानकारी दिया है कि यदि 15 अगस्त से पहले ज़मीन आवंटन पर रोक का आदेश जारी नहीं हुआ तो समस्त ग्रामीण स्वतंत्रा दिवस नही मनाएंगे और नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन तक के लिए चक्काजाम करेंगे।​पुरा मामला तहसीलदार आरंग द्वारा शासकीय भूमि (खसरा नंबर 15, 16, 17, 33, 36, 37, 38, 50, 54, 57, 58, 248 और 250) के संबंध में ग्राम पंचायत रसनी से मांगे गए अभिमत से शुरू हुआ। इस पर ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने एकमत होकर ग्राम सभा व ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित किया और उद्योग विभाग को जमीन देने के अभिमत को सिरे से खारिज कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जबरन उनकी आरक्षित जमीन छीनना चाहता है।​​जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जिस 22 हेक्टेयर जमीन को उद्योग लगाने के लिए आबंटित किया जा रहा है,वह असल में गांव के सार्वजनिक कार्यों के लिए आरक्षित है। इस जमीन का उपयोग बहुउद्देश्यीय खेल मैदान, धान खरीदी केंद्र,ग्रामीणों के लिए आबादी जमीन,चारागाह और वृक्षारोपण जैसे अत्यंत जरूरी कार्यों के लिए किया जाना तय है। ऐसे में इस भूमि को उद्योग विभाग को देना ग्रामीणों के हितों पर सीधा कुठाराघात है।​थाना प्रभारी को सौंपे गए पत्र में जानकारी दी गई है,यदि ज़मीन आवंटन की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो 15 अगस्त की सुबह 9 बजे से नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया जाएगा।इस दौरान यदि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ती है या कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जवाबदारी शासन और स्थानीय प्रशासन की होगी। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    Vinod GuptaSeptember 16, 202617 Views

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.