श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के बैनर तले होगा ये आयोजन…
आरंग।धर्म नगरी आरंग में 23 मई से प्रस्तावित श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया है। नवगठित समिति ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मोरध्वज की पावन धरा एवं श्री राम वन गमन मार्ग स्थल श्री बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सप्त दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी दिनांक 23 मई से आरंम्भ होगा जो 30 मई तक चलेगा। अब यह आयोजन श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान की प्रेरणा से सर्व सनातनी समाज आरंग के द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया है।03 मई को आयोजित बैठक में आयोजन समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया जो इस प्रकार है-संरक्षक-रमन जलक्षत्री, एवं बलराम जलक्षत्री, अध्यक्ष-लक्ष्मी चंद लोधी, उपाध्यक्ष-हेमंत गुप्ता, सचिव-दीपक जलक्षत्री, सह सचिव-लक्ष्मण पाल, कोषाध्यक्ष-रूपेश जलक्षत्री, उप कोषाध्यक्ष-अविनाश विक्की साहू, व्यवस्था प्रमुख-डॉ तेजराम जलक्षत्री, सलाहकार-ईश्वर पटेल पार्षद, तथा जगमोहन सोनकर बनाये गए है।
विनोद गुप्ता-आरंग



