13 सितंबर को यहाँ होगा ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन…
आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग शिक्षाकेन्द्र), आरंग के तत्वावधान में आगामी रविवार, 13 सितंबर 2026 को ‘शिक्षक दिवस सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।संस्थान की संचालिका बी.के. लता ने बताया कि यह कार्यक्रम अमर ज्योति भवन, गुढ़ियारी पारा, आरंग में दोपहर 02:30 बजे से आयोजित होगा। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य “विश्व नव निर्माण के लिए मूल्य आधारित शिक्षा” को बढ़ावा देना और शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है।कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षकगणों को अपने समस्त स्टाफ के साथ सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि समारोह की गरिमा बढ़ाई जा सके।
विनोद गुप्ता-आरंग



