Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…
    Blog

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 12, 20264 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    आरंग।श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर में डॉ. सी. राजेश्वरी जी के प्रेरणादायी जीवन, चिकित्सा सेवा और मानवता के प्रति उनके समर्पण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘DOCTOR AMMA’ का विशेष प्रदर्शन किया गया। फिल्म में डॉ. राजेश्वरी के जीवन के उस पक्ष को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया, जिसमें चिकित्सा को उन्होंने केवल पेशा नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा का माध्यम बनाया।डॉ. सी. राजेश्वरी, सी. श्रीनिवास की माताजी और श्री सत्य साई स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा आंदोलन की प्रेरणास्रोत थीं। उच्च शिक्षित एवं अनुभवी चिकित्सक डॉ. राजेश्वरी ने भारत के साथ अमेरिका, ब्रिटेन और घाना में भी चिकित्सा सेवाएं दीं। उन्होंने MD, DGO, FICS, MRCOG तथा Diploma in Nutrition जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताएं हासिल की थीं। आंध्र प्रदेश में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा प्रोफेसर के रूप में 25 वर्षों से अधिक समय तक शासकीय सेवा में रहते हुए उन्होंने अनेक चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया।भगवान श्री सत्य साई बाबा के आह्वान पर वर्ष 1972 में व्हाइट फील्ड, बेंगलुरु स्थित अस्पताल से जुड़ने के बाद डॉ. राजेश्वरी ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया। उनका मानना था कि किसी पीड़ित व्यक्ति को देखकर उसकी सहायता करना ही सच्ची सेवा है। वे कहा करती थीं कि दूसरों की सेवा करना ही उनके लिए विश्राम के समान है।भगवान श्री सत्य साई बाबा ने 10 जून 2001 को श्री सत्य साई अस्पताल, व्हाइटफील्ड में अपने प्रवचन के दौरान डॉ. राजेश्वरी के सेवा-समर्पण का विशेष उल्लेख किया था। उन्होंने बताया था कि डॉ. राजेश्वरी ने अपनी पूरी कमाई अस्पताल की सेवा के लिए समर्पित कर दी थी और जीवन की अंतिम सांस तक सेवा में जुटी रहीं। 8 सितंबर 1990 को अस्पताल में सेवा करते हुए ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे संजीवनी अस्पताल डॉ. राजेश्वरी की निःस्वार्थ सेवा की यही परंपरा आज श्री सत्य साई संजीवनी अस्पतालों के माध्यम से आगे बढ़ रही है। नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी मातृ एवं शिशु अस्पताल भी इसी सेवा भावना का प्रतीक है, जहां जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।’DOCTOR AMMA’ किसी एक चिकित्सक के जीवन की कहानी भर नहीं, बल्कि सेवा, करुणा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणागाथा है। डॉक्यूमेंट्री ने यह संदेश दिया कि चिकित्सा सेवा का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना और उपचार पहुंचाना है।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमण सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, बीएसएफ के द्वितीय कमांडेंट रविंद्र झा, ब्रह्माकुमारीज रायपुर की क्षेत्रीय निर्देशिका बी.के. सविता दीदी, श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सी. श्रीनिवास तथा फिल्म के लेखक एवं निर्देशक निजामुद्दीन शाह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    कक्षा चौथी की नवीन हिन्दी पाठ्यपुस्तक पर शिक्षकों की जोनल कार्यशाला आयोजित

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 20261 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.