Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    August 12, 2026

    नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम-स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    August 12, 2026

    कॉलोनी मे पिछले तीन दिनों से पानी कि आपूर्ति ठप्प-निवासी पानी के लिए तरसे

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका की विशेष बैठक सम्पन्न-विपक्ष में अवैध प्लाटिंग सहित इन मुद्दों पर उठाये सवाल…
    Blog

    नगर पालिका की विशेष बैठक सम्पन्न-विपक्ष में अवैध प्लाटिंग सहित इन मुद्दों पर उठाये सवाल…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 11, 2026301 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131074
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका की विशेष बैठक सम्पन्न-विपक्ष में अवैध प्लाटिंग सहित इन मुद्दों पर उठाये सवाल…

    आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग की विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, तालाब लीज, नामकरण तथा भूमि-भवन नामांतरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान विपक्षी पार्षदों ने नगर में कथित अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनियों में भवन अनुज्ञा एवं भूमि नामांतरण, प्रकाश व्यवस्था तथा वार्डों में लंबित विकास कार्यो को लेकर कई सवाल भी किये।नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता सहित कांग्रेस पार्षद खिलावन निषाद और समीर गोरी ने नगर की कुछ अवैध कॉलोनियों में भूमि नामांतरण और भवन अनुज्ञा जारी करने में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका परिषद की बैठकों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संबंधित मामलों की पूरी जानकारी परिषद के सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई जाती।भवन अनुज्ञा की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी पार्षदों ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि नगर पालिका में भवन अनुज्ञा के लिए दो खिड़कियां हैं। अधिकारियों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता को यह कौन बताएगा कि उन्हें किस खिड़की पर जाना है। इस टिप्पणी के बाद बैठक में कुछ देर माहौल गरमाया रहा।
    बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक-6 की शिवसेना पार्षद खुशबू राकेश शर्मा ने अध्यक्ष को ज्ञापन सौपकर आरंग के पुराने बस स्टैंड में प्रस्तावित नए निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि पुराने बस स्टैंड में होने वाला नया निर्माण यथास्थान ही कराया जाए। साथ ही उन्होंने इस विषय को बैठक के एजेंडे में शामिल करने की मांग भी रखी। बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था के लिए पर्याप्त लाइट उपलब्ध नहीं होने, पेयजल के लिए पाइपलाइन, साफ-सफाई तथा आवारा मवेशियों से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या भी सामने रखी गई। पार्षदों ने वार्डों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम संजीवन सोनवानी ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि नगर पालिका में सभी कार्य नियमानुसार किए जाएंगे। उन्होंने कांजीहाउस और गोठनों की व्यवस्था में सुधार करने की बात भी कही।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि विशेष बैठक मुख्य रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी, ताकि आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों को आरोप-प्रत्यारोप के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। नगर की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान सभी के सहयोग से किया जा रहा है।विशेष बैठक में पहली बार नवनिर्वाचित एल्डरमैन भी शामिल हुए। बैठक में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित परिषद के पार्षद उपस्थित रहे।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    August 12, 2026

    नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम-स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    August 12, 2026

    कॉलोनी मे पिछले तीन दिनों से पानी कि आपूर्ति ठप्प-निवासी पानी के लिए तरसे

    August 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    Vinod GuptaAugust 12, 2026175 Views

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.