Blog

SDM ने किया इस PHC का अचौक निरीक्षण-स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने दिए ये निर्देश…

SDM ने किया इस PHC का अचौक निरीक्षण-स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने दिए ये निर्देश…

आरंग।स्वास्थ सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के दृष्टिकोण से SDM श्रीमती अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार मंदिर हसौद के द्वारा PHC चंदखुरी का औचक निरीक्षण किया गया।।निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ विजय लक्ष्मी अनंत एवं PHC प्रभारी डॉ. अनामिका कुर्रे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं की स्थिति, दवा स्टॉक की उपलब्धता तथा near expiry medicines की विशेष रूप से जांच की गई। साथ ही मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों से फीडबैक तथा अभिलेख संधारण (documentation) का भी अवलोकन किया गया।
SDM द्वारा नगर पंचायत के CMO को निर्देशित किया गया कि PHC के सामने जाने वाले मार्ग में स्थित खुली नालियों की तत्काल साफ-सफाई कर उन्हें व्यवस्थित रूप से ढका जाए, जिससे स्वच्छता बनी रहे एवं संक्रमण का खतरा ना हो। इसके अतिरिक्त, परिसर की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वाल के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्टाफ को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button