Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026

    सरपंच पति पर मनमानी का आरोप-ग्रामीणों ने SDM और CEO से की निष्पक्ष जांच की मांग।

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सरपंच पति पर मनमानी का आरोप-ग्रामीणों ने SDM और CEO से की निष्पक्ष जांच की मांग।
    Blog

    सरपंच पति पर मनमानी का आरोप-ग्रामीणों ने SDM और CEO से की निष्पक्ष जांच की मांग।

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 16, 202646 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरपंच पति पर मनमानी का आरोप-ग्रामीणों ने SDM और CEO से की निष्पक्ष जांच की मांग

    आरंग। जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत पंधी में पंचायत संचालन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामवासियों ने SDM और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग को शिकायती ज्ञापन सौंपकर सरपंच पति परमानंद साहू पर पंचायत के कार्यों में कथित मनमानी, हस्तक्षेप और विभिन्न योजनाओं में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायती ज्ञापन के अनुसार, पंचायत के तीन तालाबों की नीलामी मखाना की खेती के लिए 75 हजार रुपए में 03 सालों के लिए ग्राम सभा की स्वीकृति, पंचायत के विधिवत प्रस्ताव और ग्रामीणों की सहमति के बिना दिए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की जांच कर नियमों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि अपात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही पात्रता सूची में बाहरी व्यक्ति का नाम शामिल किए जाने की भी शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने गांव के एक महिला के आवास निर्माण में कथित रुकावट डालने का भी आरोप लगाया है।ज्ञापन में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि निर्वाचित सरपंच श्रीमती जितेंद्री साहू के स्थान पर उनके पति परमानंद साहू पंचायत के कार्यों और निर्णयों में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत से संबंधित जानकारी मांगने या सवाल उठाने पर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जाता है, जिससे पंचायत में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने पंचायत के अभिलेख, प्रस्ताव पुस्तिका, तालाब पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची एवं अन्य दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने तथा शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026

    एटीएम से पैसा निकालने युवक से सहयोग लेना पड़ा महंगा-19 हजार का लगा चुना-आरंग थाने में मामला दर्ज….

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    Vinod GuptaJuly 16, 20261 Views

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.