Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रशासनिक सख्ती का परिणाम-गबन मामले में गिरफ्तारी वारंट के बाद इस पूर्व सरपंच ने भी जमा की राशि
    Blog

    प्रशासनिक सख्ती का परिणाम-गबन मामले में गिरफ्तारी वारंट के बाद इस पूर्व सरपंच ने भी जमा की राशि

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 20, 2026230 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रशासनिक सख्ती का परिणाम-गबन मामले में गिरफ्तारी वारंट के बाद इस पूर्व सरपंच ने भी जमा की राशि

    आरंग। ग्राम पंचायत नकटा के पूर्व सरपंच गोपाल चतुर्वेदी के खिलाफ शासकीय राशि गबन के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। सिविल जेल भेजे जाने की कार्रवाई की आशंका के बीच पूर्व सरपंच ने वारंट में निर्धारित अवधि को देखते हुए बकाया राशि 18 लाख 23 हजार 880 रुपये जमा कर दिए, जिससे उनकी गिरफ्तारी टल गई है।जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 92 के तहत दर्ज प्रकरण में पूर्व सरपंच पर ग्राम पंचायत की 18 लाख 23 हजार 880 रुपये की शासकीय लोक राशि दबाकर रखने का आरोप था। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिलाषा पैकरा एवं विहित प्राधिकारी, आरंग के न्यायालय ने राशि की वसूली के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर न्यायालय ने धारा 92(2) के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए अधिकतम 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने के आदेश दिए थे।न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही पूर्व सरपंच ने 18 लाख 23 हजार 880 रुपये शासकीय खाते में जमा कर दिए। राशि जमा होने के कारण गिरफ्तारी की कार्रवाई टल गई है। SDM अभिलाषा पैकरा ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि शासकीय धन के दुरुपयोग अथवा गबन के मामलों में नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों से राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.