Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नीव एजुकेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन-छात्रों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने के लिए व्यावहारिक व तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग-गुरु खुशवंत साहेब
    Blog

    नीव एजुकेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन-छात्रों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने के लिए व्यावहारिक व तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 20, 2026357 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नीव एजुकेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन-छात्रों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने के लिए व्यावहारिक व तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग-गुरु खुशवंत साहेब

    आरंग। निर्मल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित नीव एजुकेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह प्रकाश कंपलेक्स, नारा भानसोज में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मंत्री – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, तथा अनुसूचित जाति विकास विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से इस नई शैक्षणिक संस्था का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नई संस्था को अपनी ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने आधुनिक दौर में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास (Skill Development) अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने के लिए व्यावहारिक व तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘नीव एजुकेशनल एकेडमी’ क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत ‘नीव’ रखेगी।संस्थान के संचालक मंडल एकेडमी को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संचालक मंडल के रूप में डायरेक्टर्स ने कार्यक्रम की कमान संभाली और सफल संचालन किया। प्रवीण चंद्राकर, श्रीमति भावना चंद्राकर, विनय चंद्राकर, श्रीमति अपर्णा चंद्राकर, यशराज चंद्राकर, ईशान चंद्राकर,शिक्षा जगत से जुटे प्रमुख लोग इस उद्घाटन समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम में सेंट्रल कॉलेज के प्रिंसिपल श्रीमति डॉ.वैशाली गवारले और समस्त स्टाफ, रायपुर पब्लिक स्कूल का पूरा स्टाफ और न्यू एजुकेशनल एकेडमी के सभी शिक्षक व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय शत्रुघ्न लाल चंद्राकर को नमन करते हुए इस एकेडमी को क्षेत्र में शिक्षा का एक नया और मजबूत स्तंभ बतायाl कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से श्रीमती मीना जांगड़े सरपंच, नारा, हेमंत चंद्राकर पूर्व सरपंच, ध्रुव चंद्राकर पूर्व सरपंच एवं वर्तमान उपसरपंच, शंकर लाल चंद्राकर, रमेश तिवारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, राकेश चंद्रकार,हरीश चंद्रकार,भूषण साहू, गोवर्धन चंद्राकर, घना चंद्राकर शामिल रहे। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के अंत में संस्था के डायरेक्टर द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गयाl
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 202690 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.