Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रथयात्रा-श्री जगन्नाथ मंदिर में पर्व विशेष पूजा अनुष्ठान आरम्भ-दर्शन हेतु सुबह से पहुच रहे है श्रद्धालु…..
    Blog

    रथयात्रा-श्री जगन्नाथ मंदिर में पर्व विशेष पूजा अनुष्ठान आरम्भ-दर्शन हेतु सुबह से पहुच रहे है श्रद्धालु…..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 16, 202694 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रथयात्रा-श्री जगन्नाथ मंदिर में पर्व विशेष पूजा अनुष्ठान आरम्भ-दर्शन हेतु सुबह से पहुच रहे है श्रद्धालु…..

    आरंग। आज रथयात्रा के पावन पर्व पर आरंग के गुप्ता पारा में स्थित भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर में जहा सुबह से श्रद्धालु गण दर्शन हेतु पहुच रहे है वही पूजन अनुष्ठान सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है।आचार्य संदीप शर्मा के सानिध्य में महाप्रभु जगन्नाथ जी बलभद्र भैया और सुभद्रा मैया का पंचोपचार पूजन और पंचामृत स्नान और अभिषेक किया जा रहा है। पूर्व परम्परा अनुसार भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आज नगर भ्रमण के लिए निकलेगी जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। महाप्रभु के दर्शन हेतु आज दिन भर मंदिर के पट खुले रहेंगे।
    मंदिर का इतिहास-एक नजर
    आरंग में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। पूर्वमुखी यह मंदिर का मंडप द्वार बारह पाषाण स्तंभों से निर्मित है। गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा मैया की कास्ट की प्राचीन मूर्तियां स्थापित है। पाषाण से निर्मित यह मंदिर नगर के बीचों-बीच स्थित है। जगन्नाथ मंदिर के आसपास राम जानकी मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर तथा भगवान भुनेश्वरनाथ महादेव जी का मंदिर भी है।मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के ऊपर शीलालेख में पचकौढ़ीया बाबा 1234 अंकित है।बताया जाता है कि पहले मंदिर के सम्मुख पचकौढ़ीया बाबा का प्राचीन पाषाण निर्मित मठ था जो अब नही है। मंदिर के प्रवेश द्वार के दाहिने ओर पाषाण से निर्मित दक्षिण मुखी हनुमान तथा बाएं और भगवान जगन्नाथ स्वरुप पतीत पावन का प्राचीन काष्ठ की मूर्ति स्थापित है।लंबे अरसे बाद इस वर्ष मंदिर संचालन समिति द्वारा मंदिर का साजसज्जा कराया गया है जिससे मंदिर अब एक नए रूप में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
    खबर छत्तीसगढ़ की और से आप सभी को रथयात्रा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.