त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बांधी राखी-‘महतारी वंदन योजना’ के लिए जताया आभार
आरंग।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ‘त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन’ की अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी साहू ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में उनका अभिवादन किया तथा शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि प्रदेश की सभी माताओं-बहनों के खातों में अंतरित होने पर सरकार व मंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।श्रीमती त्रिवेणी साहू ने कहा कि “राखी पर्व से पहले ही यह राशि खातों में आ जाना आर्थिक रूप से कमजोर सभी मातृ शक्तियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और संबल प्रदान करने वाला कदम है।”
विनोद गुप्ता-आरंग



