पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण-औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ. अभया रा. जोगलेकर के नेतृत्व में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अविनाश लाल, डॉ. इंदु सोनी, प्रो. ज्ञानेश शुक्ला, प्रो. धर्मेंद्र घृतलहरे, प्रो. विभा सतपथी तथा क्रीड़ा अधिकारी रीना ध्रुव ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन में भी उनका अमूल्य योगदान है। सभी ने पौधों के नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए विद्यार्थियों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति महाविद्यालय की सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग




