आरंग के इस वार्ड में 24 लाख की लागत से होगा पाइपलाइन विस्तार-कैबिनेट मंत्री व अतिथियों ने किया भूमिपूजन
आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्रमांक 16 (बैहार) में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 24 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य की शुरुआत की गई। 19 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राजिम विधायक रोहित साहू, नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को जल संकट से मुक्ति मिलेगी और घर-घर तक नल का पानी पहुंचेगा।कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. तोषण साहू, एल्डरमैन सतीश सोनकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बेदराम खूंटे, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, पार्षद पुष्कर साहू, के के भारद्वाज, नगर पालिका के इंजीनियर केशनाथ साहू, सतीश साहू,डॉ दाऊलाल साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए अतिथियों व पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विनोद गुप्ता-आरंग




