Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शाला प्रवेश उत्सव में हुआ निःशुल्क सायकल वितरण-छात्र-छात्राओं को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और सफलता की नई उड़ान भरने के लिए किया प्रेरित

    July 17, 2026

    छात्राओं के लिए रवाना हुई साइकिलों से भरी पिकअप-जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 17, 2026

    इंतजार खत्म-नव नियुक्त एल्डरमेन इस तारीख को लेंगे शपथ-तैयारी शुरू…..

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छात्राओं के लिए रवाना हुई साइकिलों से भरी पिकअप-जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Blog

    छात्राओं के लिए रवाना हुई साइकिलों से भरी पिकअप-जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 17, 202677 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छात्राओं के लिए रवाना हुई साइकिलों से भरी पिकअप-जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    आरंग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को आरंग के टाउनहॉल परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। वितरण केंद्र अरुंधती देवी आरंग से शासकीय हाईस्कूल बड़गांव, विकासखंड आरंग की कक्षा 09वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की 39 छात्राओं के लिए साइकिलों से भरी पिकअप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि राज्य शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बन रही है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और उच्च शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।साइकिल वितरण के लिए रवाना की गई पिकअप को स्काउट एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह “गोल्डी”, नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर कुमार रात्रे, सहायक ग्रेड-2 श्री केशव कुमार डहरिया, सहायक ग्रेड-3 श्री विक्की करमेले, सहायक ग्रेड-3 पिताम्बर दास मानिकपुरी, संकुल समन्वयक प्रफुल्ल मांझी तथा शासकीय हाईस्कूल बड़गांव की व्याख्याता श्रीमती संयोगिता पाण्डे की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। शासन की यह पहल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए शिक्षा की राह को और अधिक सुगम बनाएगी तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में बड़ी सहायता मिलेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शाला प्रवेश उत्सव में हुआ निःशुल्क सायकल वितरण-छात्र-छात्राओं को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और सफलता की नई उड़ान भरने के लिए किया प्रेरित

    July 17, 2026

    इंतजार खत्म-नव नियुक्त एल्डरमेन इस तारीख को लेंगे शपथ-तैयारी शुरू…..

    July 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शाला प्रवेश उत्सव में हुआ निःशुल्क सायकल वितरण-छात्र-छात्राओं को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और सफलता की नई उड़ान भरने के लिए किया प्रेरित

    Vinod GuptaJuly 17, 20264 Views

    शाला प्रवेश उत्सव में हुआ निःशुल्क सायकल वितरण-छात्र-छात्राओं को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.