Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन-पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से हुए शामिल
    Blog

    श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन-पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से हुए शामिल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 27, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन-पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से हुए शामिल

    आरंग।ग्राम लखौली में हिरामन साहू द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। कथा आयोजन में छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर कथाव्यास का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। डॉ. डहरिया ने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण सदैव न्याय, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को भगवान कृष्ण के विचारों और उनके आचरण को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक एकता मजबूत होती है।
    डॉ. डहरिया ने कथा आयोजन के लिए हिरामन साहू एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को जीवित रखने का कार्य करते हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Rekhraaz SahuJune 16, 20262 Views

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.