Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»संस्कृत सप्ताह पर यहाँ निकाली गई भव्य शोभायात्रा-शब्दकोश से लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..
    Blog

    संस्कृत सप्ताह पर यहाँ निकाली गई भव्य शोभायात्रा-शब्दकोश से लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 21, 202659 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संस्कृत सप्ताह पर यहाँ निकाली गई भव्य शोभायात्रा-शब्दकोश से लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..

    आरंग।संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों में देववाणी संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली, विकासखंड आरंग, जिला रायपुर में 21 अगस्त को संस्कृत सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से संस्कृत भाषा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, सरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, पालकगण तथा गांव के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने ‘संस्कृतं ग्रामे ग्रामे, संस्कृतं वदतु वदतु, खौली ग्रामे संस्कृतम्, आरंग नगरे संस्कृतम्, रायपुर जिला नगरे संस्कृतम्’ जैसे नारों का उद्घोष करते हुए संस्कृत भाषा के प्रति जन जागगरुक्त का संदेश दिया। ‘जय हो सनातन संस्कृत भाषा, देववाणी भाषा संस्कृत भाषा’ के नारों से वातावरण संस्कृतमय हो गया।शब्दकोश से लेकर पोस्टर प्रतियोगिता तक संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में शब्दकोश प्रतियोगिता, श्लोक प्रतियोगिता, सूक्ति प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संस्कृत भाषा के ज्ञान और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान एनसीईआरटी में पदस्थ डॉ. मनीष शर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने संस्कृत भाषा के महत्व और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में बच्चों का मार्गदर्शन किया। वहीं खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा किलेस्कर ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में संस्कृत व्याख्याता श्रीमती निर्मला पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए संस्कृत को दैनिक जीवन से जोड़ने का संदेश दिया।कार्यक्रम में शाला विकास समिति अध्यक्ष शिव कुमार चंद्राकर, सरपंच राजेंद्र टंडन प्रभारी प्राचार्य पंच राम साहू सहित समिति के सदस्य, पालकगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के साथ सभी ने संस्कृत भाषा की शोभायात्रा में सहभागिता की।इस अवसर पर केदार साहू, सुनीता वर्मा, जयश्री यादव, पूजा साहू, गीता बैरागी, संगीता पैकरा, गीतांजलि अवस्थी, सुनीता मद्रे, तीज चंदेल, इंद्र कुमार कोसले सहित शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वहीं खौली मिडिल स्कूल से विनीत देव, सरिता तिवारी, रश्मि शुक्ला, विद्यासागर, लक्ष्मण कुमार साहू, यश कुमार साहू, मेष कुमार साहू, सुपेत साहू, अन्नपूर्णा साहू, सोहन निर्मलकर सहित समस्त शाला परिवार की सहभागिता रही।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों में संस्कृत भाषा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। संस्कृत को देववाणी एवं सनातन भाषा बताते हुए इसे जन-जन और ग्राम-ग्राम तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 20266 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.