गैस सिलेंडर लीकेज की शिकायतों पर ‘सत्कार गैस एजेंसी’ ने दी सफाई-कहा- जांच के बाद ही होती है आपूर्ति
आरंग। क्षेत्र में सत्कार गैस एजेंसी द्वारा लीकेज गैस सिलेंडर की आपूर्ति किए जाने से जुड़ी शिकायतें इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इस मामले को लेकर जब गैस एजेंसी के मैनेजर से चर्चा की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि एजेंसी को अभी तक लीकेज सिलेंडर के संबंध में कोई भी आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मैनेजर ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय के साथ-साथ सिलेंडर आपूर्ति करने वाले सभी वाहनों में गैस लीकेज जांचने वाली मशीनें उपलब्ध रहती हैं, जिनसे संदेहास्पद सिलेंडरों की समय-समय पर जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर ले जाते समय कोई भी उपभोक्ता मौके पर ही मशीन से लीकेज की जांच करवा सकता है। इसके अलावा, होम डिलीवरी के दौरान भी यदि किसी सिलेंडर में लीकेज की शिकायत सामने आती है, तो उसे तत्काल बदलकर उपभोक्ता को नया सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।अंत में एजेंसी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी को भी गैस सिलेंडर में लीकेज की समस्या हो, तो वे तुरंत गैस एजेंसी कार्यालय से संपर्क करें या संबंधित कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर समस्या का निराकरण किया जा सके।
विनोद गुप्ता-आरंग





