आरंग विधानसभा में विकास की नई सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर चार गांवों में बनेंगे ‘महतारी सदन’-1.20 करोड़ रुपये की अनुशंसा
आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के निरंतर प्रयासों से अब ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की ‘महतारी सदन योजना’ के तहत आरंग विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि अनुशंसित की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को मिलेंगे 30-30 लाख रुपये योजना के अंतर्गत आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत भानसोज, गोढ़ी, चिखली और पलौद का चयन किया गया है। इनमें से प्रत्येक ग्राम पंचायत में महतारी सदन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये की राशि की अनुशंसा की गई है। इस प्रकार चारों गांवों में कुल 1.20 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक भवन तैयार किए जाएंगे।महतारी सदन के निर्माण से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्थान मिलेगा। विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूहों की नियमित बैठकों, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के आयोजन में बड़ी सुविधा होगी। इससे महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा सकेंगी। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और अधोसंरचना के साथ-साथ महिला कल्याण के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री का स्पष्ट संकल्प है कि आरंग विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।चार गांवों में महतारी सदन की सौगात मिलने से स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग





