एनसीसी शिविर-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कैडेट्स का बढ़ाया हौसला-02.16 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
आरंग। 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायपुर द्वारा लखोली में संचालित सीएसटीसी-139 शिविर के छठवें दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैंप में पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद ऑडिटोरियम हॉल में कैंप कमांडेंट कर्नल एस. वेलमुरूगन ने पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन भी उपस्थित रहे, जिनका स्वागत डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल सुभाष महतो ने पुष्पगुच्छ और शाल भेंटकर किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स का जीवन अनुशासन और एकता का द्योतक है। शिविर में रहकर कैडेट्स नियमित गतिविधियों में पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, जिससे वे एक आदर्श नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने अपने एनसीसी जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर में कैडेट कठिन परिस्थितियों में रहकर जीने की कला सीखते हैं, जहां सुबह की पीटी परेड, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की रक्षा के लिए भारतीय सैनिकों का त्याग, समर्पण और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता है।
इस दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से एनसीसी कैंप लखोली में रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कैंप परिसर में सोनपत्ती के पौधे का रोपण भी किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से आए 630 एनसीसी कैडेट्स तथा 14 एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से कैंप एडजुटेंट कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा, लेफ्टिनेंट डॉ. विकास बंजारे, लेफ्टिनेंट चेतना नायक, सेकंड ऑफिसर पी.एल. वर्मा, सेकंड ऑफिसर एस. रमजानी, सेकंड ऑफिसर तोष राम ध्रुव, सेकंड ऑफिसर तरुण फूटान, सेकंड ऑफिसर पृथ्वीराज कुमार, सीटीओ डोमेश्वरी साहू, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह, सूबेदार जगतार सिंह, सूबेदार बट्टू सिंह, नायब सूबेदार महेश कुमार, नायब सूबेदार मुकेश सिंह, नायब सूबेदार विकास तमांग, बीएचएम परविन्दर, मुख्य लिपिक संतोष ओटवानी, अकाउंटेंट पालेश्वर वर्मा, भंडारलिपिक शैलेन्द्र शुक्ला, नरेंद्र बारले, सुमन कोशले तथा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज, और मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



