राष्ट्रव्यापी ‘महाजनसंपर्क अभियान-सांसद और केबिनेट मंत्री पहुचे आरंग विधानसभा क्षेत्र के इस गांव-जनता से किया संवाद-की कई घोषणाएं…
आरंग।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे राष्ट्रव्यापी ‘महाजनसंपर्क अभियान के तहत रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरासी पहुचे। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर की।

इसके बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। अपने संबोधन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं मोदी सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं, जल जीवन मिशन से घर-घर नल जल पहुंचा है और आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंच तक सीमित नहीं रहे, बल्कि माइक लेकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनसे योजनाओं के संबंध में सवाल-जवाब किए। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और योजनाओं के लाभों की जानकारी साझा की।
जनसंवाद के दौरान एक ग्रामीण ने गांव की सड़क निर्माण की मांग रखी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर सड़क निर्माण प्रस्ताव की जानकारी ली और घोषणा की कि बरसात समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसी दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया। सांसद ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर गांव की पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने कोरासी में डाकघर भवन निर्माण के लिए 05 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके अलावा विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय संगठनों को भी स्वैच्छिक अनुदान से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम कोरासी के समग्र विकास के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की, जिससे ग्राम पंचायत स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करा सके। सांसद ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर समाधान सुनिश्चित करना ही जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और रात्रि भोज में शामिल होकर उनके साथ आत्मीय समय बिताया।

महा जनसम्पर्क अभियान में शामिल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कुशल नेतृत्व में हर भारतीय की जिंदगी बदली है। इन 12 वर्षों में सिर्फ भारत का वक्त बस नहीं बदला है, बदली है हमारी सैन्य शक्ति, विश्व पटल पर हमारा गौरव और वैश्विक मंच पर हमारी साख में वृद्धि हुई हैं। देशवासियों ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देख रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। आज देश का हर नागरिक ‘मोदी है तो मुमकिन है’ बोल रहा है। आज केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर देश के विकास, जनता के विश्वास और जनकल्याण की योजनाएं स्वर्णिम अध्याय लिख रही हैं।उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ नागरिकों से मुलाकात कर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, आरंग विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, पूर्व विधायक संजय ढीढी, जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरव साहेब, नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, बीजेपी आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, योगेश्वरी यदु, के के भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, अमरनाथ वर्मा, लखन साहू, अनिल सोनी, अनिल सोनवानी, अभिषेक तंबोली, शिव शंकर वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, देव कुमार साहू, अरविंद ठाकुर , लुकैश साहू, राम निषाद , गजेंद्र कुमार वर्मा, विष्णु धीवर, तिलक साहू, कमलेश पटेल, सोहन साहू, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



