राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की पहल-आरंग के तीनों मुक्तिधाम में बनेगा शव विश्राम चबूतरा-भूमि पूजन सम्पन्न
आरंग।नगर में श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट आरंग द्वारा देवलोक गमन करने वालों के लिए शव विश्राम चबूतरा का निर्माण के लिए दमौवा तालाब,रानीसागर तालाब एवम मुक्तिधाम नया तालाब में आज भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में एल्डरमेन श्रीमति आशा वैष्णव, वार्ड 10 के पार्षद संतोष लोधी. वार्ड 06 के पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर तथा वार्ड 04 के पार्षद ईश्वर पटेल के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार सावन शुक्ला, सतीश अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, राकेश गुप्ता,बृजेश सोनी,बृजेश अग्रवाल,अर्पित चौधरी,राजू लोधी व मोहल्ला वासी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




