Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग के गुप्ता पारा चौक पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस-समाज के उत्थान का लिया संकल्प
    Blog

    आरंग के गुप्ता पारा चौक पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस-समाज के उत्थान का लिया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 16, 2026146 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग के गुप्ता पारा चौक पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस-समाज के उत्थान का लिया संकल्प

    आरंग। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली और पावन पर्व पर आरंग स्थित गुप्ता पारा चौक में ध्वजारोहण का भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता समाज एवं गुप्ता समाज महिला मंडल, आरंग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।समारोह के दौरान विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी गई तथा उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान का सस्वर गायन किया गया। “भारत माता की जय”, “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।इस अवसर पर देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने कर्म, सकारात्मक व्यवहार और सक्रिय योगदान के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त तथा राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाएंगे।कार्यक्रम में गुप्ता समाज एवं महिला मंडल की बड़ी संख्या में माताओं, बहनों एवं वरिष्ठ पुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ सभी नगरवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202622 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.