Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    September 3, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»क्रिकेट»IND VS SA ODI: आज रायपुर में दिखेगा छक्के-चौंके का रोमांच, फैंस में गजब का उत्साह, कोहली-रोहित पर रहेंगी निगाहें
    क्रिकेट

    IND VS SA ODI: आज रायपुर में दिखेगा छक्के-चौंके का रोमांच, फैंस में गजब का उत्साह, कोहली-रोहित पर रहेंगी निगाहें

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 3, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    IND VS SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले मुकाबले के लिए राजधानी रायपुर में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मंगलवार को दोनों दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया.

    वहीं मैच का टॉस दोपहर 01:00 बजे (IST) होगा. इसके बाद सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे (IST) पहली गेंद फेंककर की जाएगी. 

    क्रिकेट का महामुकाबला, कोहली-रोहित पर रहेंगी निगाहें

    रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली. वही रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए थे. सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है, और अब रायपुर में एक बार फिर फैंस की नजरें कोहली और रोहित पर टिकी रहेंगी. दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेलने के लिए उत्सुक हैं.

    फैंस में गजब का उत्साह

    बता दें कि रायपुर में करीब तीन साल बाद कोई वनडे मुकाबला होने जा रहा है, इसलिए इस मैच को लेकर गजब का रोमांच वहां देखने के लिए मिल रहा है. हालांकि इस बीच टी20 मैच हुए, लेकिन वनडे मैच काफी लंबे अर्से बाद हो रहा है. इसके साथ ही खास बात ये है कि सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेल रहे हैं. पहले मैच में इन दोनों ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है, उससे पता चलता है कि इन दोनों के पास फार्म है. उम्मीद की जानी चाहिए कि रांची की तरह ही रायपुर में रोहित और कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी आएगी.

    मैच में खेलेंगे ये खिलाड़ी

    सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल खेलेंगे.

    वहीं मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, रूबिन हर्मन, केशव महाराज, मार्को यानसन, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन खेलेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    Vinod GuptaSeptember 3, 2026136 Views

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.