शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम
आरंग।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बालक/बालिका रग्बी प्रतियोगिता में आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रायपुर संभाग का नाम रोशन किया है। क्लब के कुल 5 खिलाड़ियों का चयन रायपुर संभाग की टीम में हुआ था, जिन्होंने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में शानदार पदक हासिल किए हैं।अंडर-14 बालिका वर्ग (बलौदा बाजार)-मोनिका यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर-17 बालक वर्ग (जगदलपुर)-गोपी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग- जया केंवट और धनेश्वरी साहू ने बेहतरीन समन्वय और खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग (बलौदा बाजार)-टीकेश्वरी साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया।आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और खेल के प्रति सच्ची लगन का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर आरंग युवा एवं खेल संगठन के संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष अमन साहू और सचिव मनीष सोनकर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उनका चयन होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



