पितृपक्ष में कौशल्या मंदिर में मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन
आरंग/चंदखुरी।मानस दर्शन जीवन अर्पण एवं माता कौशल्या मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा बैठक रविवार को मंदिर परिसर चंदखुरी में सम्पन्न हुई। प्रतिवर्ष पितर पक्ष में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए हुए बैठक में विभिन्न निर्णय लिया गया जिसमें मानस ब्रम्ह गर्भ, मानस मंथन 6.0 के अंतर्गत राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह का आयोजन 26, 27 और 28 सितंबर को माता कौशल्या मंदिर परिसर में आयोजित होगी। विभिन्न संस्था व मानस मंडलियों की प्रस्तुति होगी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को अलंकृत किया जाएगा जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में मानस दर्शन जीवन अर्पण के अध्यक्ष दीपक गुहा एवं सदस्यगण के साथ विभिन्न जिलों से आये मानस संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे तथा राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मुन्ना लाल देवदास एवं मंदिर प्रबंधन समिति के संरक्षक गालव साहू, देवेन्द्र सिंह वर्मा, जनक धीवर, घनश्याम वर्मा, अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा उपाध्यक्ष जनक धीवर संतोष वर्मा कोषाध्यक्ष रविशंकर धीवर व समिति के सदस्यगण के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



