Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    फूलों की बारिश और रेड कार्पेट के बीच शाही अंदाज़ में हुई श्री विघ्नहर्ता की विदाई

    September 26, 2026

    खेत बना तालाब-लगातार बारिश से पानी भरने से किसानों की बढ़ी चिंता…

    September 26, 2026

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन-पोषण और समुदाय की सहभागिता पर रहा जोर
    Blog

    आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन-पोषण और समुदाय की सहभागिता पर रहा जोर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 26, 202660 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन-पोषण और समुदाय की सहभागिता पर रहा जोर

    आरंग। एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) आरंग रानीसागर सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत बनरसी के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज 25 सितंबर 2026 को “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के बीच आपसी संवाद, सहभागिता तथा पोषण जागरूकता का एक सशक्त मंच बनाना था।।कार्यक्रम के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहद आकर्षक और बालमैत्री वातावरण में सजाया गया था। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों की एक विशेष पोषण प्रदर्शनी लगाई गई, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय अनाजों और सब्जियों से संतुलित आहार तैयार करने की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसके जरिए स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व को बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। साथ ही, बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए रंगोली सहित विभिन्न बाल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE), साफ-सफाई और बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजने के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस विशेष अवसर पर सराहनीय कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन दीदियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित भी किया गया। परियोजना स्तर से संदेश देते हुए बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र भर नहीं हैं, बल्कि यह पूरे समुदाय को जोड़ने और हर परिवार तक स्वास्थ्य व पोषण संबंधी संदेश पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। “आँगन मिलन सेवा” जैसे आयोजनों से आंगनबाड़ी और समुदाय के आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेक्टर सुपरवाइजर अंजू एक्का तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेमलता, पूजारानी साहू, ईश्वरी साहू और सुमन साहू का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा मुख्य अतिथियों के रूप में गोविंद बंजारे, बलराम, कुमार पटेल, पुनाराम, प्रेमलाल, यशवंत, लोकनाथ, बुधे लाल लहरी, पुष्पा, सविता पटेल और द्रोपती सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, सहायिकाएँ, मितानिन दीदियाँ और ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    फूलों की बारिश और रेड कार्पेट के बीच शाही अंदाज़ में हुई श्री विघ्नहर्ता की विदाई

    September 26, 2026

    खेत बना तालाब-लगातार बारिश से पानी भरने से किसानों की बढ़ी चिंता…

    September 26, 2026

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    September 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    फूलों की बारिश और रेड कार्पेट के बीच शाही अंदाज़ में हुई श्री विघ्नहर्ता की विदाई

    Vinod GuptaSeptember 26, 202619 Views

    फूलों की बारिश और रेड कार्पेट के बीच शाही अंदाज़ में हुई श्री विघ्नहर्ता की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.