Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»‘गोठ बात’ कार्यक्रम-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    Blog

    ‘गोठ बात’ कार्यक्रम-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 29, 2026233 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘गोठ बात’ कार्यक्रम-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    आरंग।नगर के समग्र विकास और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा ‘गोठ बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सीधे नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर संज्ञान लिया।कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद नरेंद्र लोधी ने वार्ड में पिछले 40 वर्षों से निवासरत लोगों को आवासीय पट्टा दिलाने की मांग रखी, जिस पर अध्यक्ष ने मौके पर ही तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं गोंड ध्रुव समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट कर नगर के किसी एक चौक-चौराहे का नामकरण अपने आराध्य के नाम पर करने हेतु मांग पत्र सौंपा, जिस पर अध्यक्ष ने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर के नेतृत्व में निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर मछली पालन हेतु स्थान उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों से अवगत कराया। चर्चा के दौरान नगर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में आ रही दिक्कतों को भी संज्ञान में लेते हुए उसका तत्काल निराकरण किया गया।इस अवसर पर चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, पार्षद नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी,वीरेंद्र कड़रा पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, खिलेश धुरंधर, तोषण साहू,एवं वेद प्रकाश देवांगन, सालिक राम साहू, नागेंद्र लोहार,कुलेश्वर निषाद ,लोचन निषाद,कमलेश निषाद, चुन्नीलाल निषाद, डोमन ध्रुव एवं ध्रुव समाज के प्रतिनिधियो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    Vinod GuptaSeptember 16, 20269 Views

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.