प्रोजेक्ट निरामय-आरंग के स्कूली विद्यार्थियों की हुई निःशुल्क रक्त जांच व स्वास्थ्य परीक्षण-रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर मिलेगी
आरंग।जिले में स्कूली विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के अभिनव नवाचार ‘प्रोजेक्ट निरामय’ के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत व डॉ. एन.एल. भूआर्य के नेतृत्व में चिरायु टीम द्वारा आरंग विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की व्यापक जांच की गई।दो दिनों में 387 विद्यार्थियों के ब्लड सैंपल जांच हेतु भेजे गए।17 अगस्त: शा. उच्च. मा. शाला देवरतिल्दा, चिखली एवं गोईन्दा के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 183 विद्यार्थियों का ब्लड सैंपल लिया गया।18 अगस्त: शा. उच्च. मा. शाला कोसरंगी, सेमरिया (परसदा) एवं मोखला के 204 छात्र-छात्राओं का सैंपल संग्रहित किया गया। अभियान के तहत बच्चों के सीबीसी (CBC), एलएफटी (LFT), आरएफटी (RFT), ब्लड शुगर सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए जा रहे हैं। जांच परिणाम डिजिटल माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हृदय स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता
अभियान के दौरान ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत सभी छात्र-छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को हृदय रोग, मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
इनका रहा विशेष योगदान
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार मीरे सहित चिरायु टीम के डॉ. शिवानी नायक, डॉ. शिल्पा कटरिया, डॉ. शोभा निषाद, डॉ. देवेंद्र कुमार बंजारे, डॉ. भूपेश कुमार गेंडरे, डॉ. अबरार आलम, फार्मासिस्ट वीरेंद्र बंजारे, विनीत कुमार, डुमेंद्र धुर्वे, एलटी मुकेश साहू, टीकम साहू, चेतन साहू एवं एएनएम रमा साहू, टिकेश्वरी साहू व परिणीता बर्मन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विनोद गुप्ता-आरंग




