Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»129 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण-बच्चों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे
    Blog

    129 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण-बच्चों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 6, 202682 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    129 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण-बच्चों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

    आरंग। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत के निर्देशन में स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गुखेरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के कुल 129 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. सालिक नौरंगे द्वारा बड़ी सूक्ष्मता के साथ किया गया। परीक्षण के दौरान बच्चों में दृष्टि दोष, आंखों से पानी आना, रतौंधी और आंखों में सूखापन जैसी कई समस्याओं की जांच की गई, जिसमें से 3 बच्चों में दृष्टि दोष की समस्या पाई गई।इस अवसर पर बच्चों और उनके अभिभावकों को आंखों की सेहत और संतुलित आहार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. नौरंगे ने बताया कि शरीर में विटामिन ए की कमी से रतौंधी (रात में कम दिखाई देना) और आंखों में सूखापन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। विटामिन की इस कमी को पूरा करने के लिए बच्चों को अपने दैनिक भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, गाजर, पपीता, दूध, मक्खन और पीले तथा नारंगी रंग के फलों को प्रचुर मात्रा में शामिल करना चाहिए। दृष्टि दोष से पीड़ित पाए गए तीनों बच्चों को शासन की योजना के तहत निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई कर सकें। इस अवसर पर प्रधान पाठक गण अरविंद वैष्णव एवं के के साहू शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे, विमला चौहान,नोहर लाल यादव, फातिमा जांगड़े सहित पालकों की उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.