आरंग के हैंडबॉल खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम में 4 खिलाड़ियों का चयन-वाराणसी में दिखाएंगे दम
आरंग।हैंडबॉल क्लब आरंग के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर नगर का नाम रोशन किया है। अभनपुर में आयोजित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) की राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरंग के चार प्रमुख खिलाड़ियों—योगी धीवर, रितेश जलछत्री, मिथलेश जलछत्री और वासुदेव साहू—ने विश्वविद्यालय की मुख्य टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।अब ये सभी चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हैंडबॉल क्लब आरंग सहित पूरे खेल जगत में हर्ष का माहौल है। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों और खिलाड़ियों—वरुण साहू, मुनौवर भाई, उमाशंकर यदु, बंटी साहू, खोमन निषाद, आशीष चंद्राकर, वेदप्रकाश देवांगन, राजा देवांगन, योगेश सोनकर, लक्की साहू, हितेश सोनकर, सलमान, आशुतोष ठाकुर, देवेंद्र साहू, किशोर निषाद, गौरव ठाकुर, मूलचंद लोधी, गणेश साहू, कमलेश्वर, निहाल, साहिल, बिट्टू, प्रखर और रमेश सहित समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व आगामी प्रतियोगिता में जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग



